मटिहानी: शनिवार को मटिहानी थाना परिसर में होगा जनता दरबार, भूमि-विवाद के मामलों का होगा निपटारा
शनिवार को मटिहानी थाना परिसर में जनता दरबार का आयोजन किया जाएगा. इस दौरान भूमि-विवाद के मामलों का निपटारा होगा. इस बात की जानकारी देते हुए मटिहानी थाना अध्यक्ष ने बताया कि शनिवार को थाना परिसर में पुलिस पदाधिकारी एवं अंचल के पदाधिकारी की मौजूदगी में जमीनी विवाद के मामलों का निपटारा किया जाएगा.