मटिहानी: 13 मई को होगा लोकसभा चुनाव, GD कॉलेज में EVM डिस्पैच सेंटर का प्रेक्षक ने किया निरीक्षण
13 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर मटिहानी विधानसभा क्षेत्र एवं बेगूसराय विधानसभा क्षेत्र के ईवीएम डिस्पैच सेंटर जीडी कॉलेज का सामान्य प्रेक्षक मो तैयब ने निरीक्षण किया. इस दौरान ईवीएम कमिशनिग का भी जायजा लिया. इसके बाद समाहरणालय स्थित सामग्री कोषांग का निरीक्षण किया.