घाटमपुर: तेज बारिश के साथ गिरी बर्फ ने दिखाया कहर, आया सैलाब
घाटमपुर के परास में शनिवार शाम 4:30 बजे तेज बारिश के साथ गिरी बर्फ ने अपना कहर दिखा दिया। तेज बारिश की वजह से पूरे क्षेत्र में सैलाब जैसी स्थिति हो गई। बारिश की वजह से जहां एक और पूरे क्षेत्र में जलभराव हुआ वहीं सड़क पर बर्फ की सफेद चादर बिछ गई। गांव के रहने वाले शुभम ने बताया तेज बारिश की वजह से जल भराव हो गया। कई घरों में पानी भर गया और कई पेड़ टूट गए।