जलकर संग्रहण में तेजी लाने व समूह जलप्रदाय योजना शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश
===============================
कलेक्टर ने की 'जिला जल एवं स्वच्छता मिशन' की समीक्षा
===============================
एकल ग्राम योजनाओं में पंप ऑपरेटर नियुक्त करने के निर्देश
===============================
कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में "जिला जल एवं स्वच्छता मिशन" की बैठक सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष नीमच में आयोजित की गई। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्णव, वैज्ञानिक केन्द्रीय भू-जल बोर्ड जल शक्ति मंत्रालय भोपाल सुश्री ट्विंकल चड्डा, कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी श्री दीपेश वास्पत, महाप्रबंधक जल निगम श्री धीरेन्द्र कुमार बिजौरिया एवं समस्त सदस्यगण उपस्थित थे।
बैठक में कलेक्टर ने पंचायतों द्वारा जलकर संग्रहण कार्य की प्रगति की समीक्षा में निर्देश दिए, कि जिले की एकल ग्राम योजनाओं वाले ग्राम पंचायतों से समन्वय कर ग्रामवासियों से जलकर राशि वसूली हेतु जागरूक करें। ग्राम पंचायतों द्वारा अधिक से अधिक जलकर की राशि वसूल की जाए।
कलेक्टर ने एकल ग्राम योजनाओं में जिन ग्रामों में योजना सामूहिक रूप से संचालित है, उन ग्रामों में ग्राम पंचायत के माध्यम से पंप ऑपरेटर नियुक्त करने की कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।
महाप्रबंधक, म.प्र. जल निगम को निर्देशित किया, कि समूह जलप्रदाय योजना का कार्य शीघ्र पूर्ण कर, ग्रामों में जल प्रदाय किया जाए।
बैठक में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि जल संरक्षण एवं स्वच्छ पेयजल आपूर्ति शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
#Neemuch
#JalJeevanMission
Department of Public Health Engineering, Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
9 views | Neemuch, Madhya Pradesh | Jun 15, 2026