नरवल: ऑपरेशन सिंदूर के बाद महाराजपुर स्थित हाथीपुर गांव में विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना शुभम द्विवेदी के घर पहुंचे
ऑपरेशन सिंदूर के बाद बुधवार सुबह 10:00 बजे विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना शुभम द्विवेदी के घर हाथीपुर गांव पहुंचे। उन्होंने शुभम की पत्नी ऐशन्या को ऑपरेशन के बारे में बताया। महाना ने कहा कि,जिन निर्दोष लोगों की हत्या आतंकवादियों ने की थी, उनके आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूत करने का काम हमारे जांबाज सैनिकों ने किया है। हम अपनी सेना का आभार व्यक्त करते हैं।