नरवल: हाथीपुर में पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र ने पहलगाम हमले में मारे गए शुभम द्विवेदी को श्रद्धांजलि दी
पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र शुक्रवार दोपहर 2:00 बजे हाथीपुर गांव पहुंचे।उन्होंने पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए शुभम की तस्वीर पर फूल चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी। शुभम के पिता संजय द्विवेदी और पत्नी ऐशन्या से घटना की पूरी जानकारी ली।पत्नी ने दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की।कलराज मिश्र ने बताया परिवार की मांग पर शुभम को शहीद का दर्जा दिया गया है।