नरवल: पहलगाम में आतंकी हमले में शहीद शुभम द्विवेदी के घर पहुंचे डिप्टी सीएम, पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि
जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में शहीद हुए कानपुर के शुभम द्विवेदी के घर डिप्टी सीएम बृजेश पाठक पहुंचे। उन्होंने शुभम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। शुभम के पिता संजय द्विवेदी से मिलते ही भावुक माहौल बन गया। डिप्टी सीएम ने मंगलवार शाम 5:00 बजे परिवार को ढांढस बंधाते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में पूरा देश उनके साथ है।