नरवल: हाथीपुर में शहीद शुभम द्विवेदी के परिजनों से कानपुर प्रेस क्लब के प्रतिनिधि मंडल ने की मुलाकात
महाराजपुर के हाथीपुर में शहीद शुभम द्विवेदी के घर रविवार शाम 5 बजे पहुंच कर कानपुर प्रेस क्लब के प्रतिनिधि मंडल ने शहीद के परिजनों से मुलाकात की।कार्यकारिणी सदस्य मयंक मिश्रा ने बताया कि,कानपुर प्रेस क्लब के प्रतिनिधिमंडल ने शहीद शुभम द्विवेदी के परिजनों को आश्वस्त किया कि जब तक शहीद शुभम द्विवेदी को न्याय नहीं मिल जाता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ उनके साथ है।