नरवल: भारत ने पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों पर किया हेयर स्ट्राइक, शहीद शुभम की पत्नी ने कहा- सिंदूर का बदला पूरा हुआ
पहलगाम हमले के 15 दिन बाद भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पोक) के 9 आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की। पहलगाम में 22 अप्रैल को मारे गए शुभम की पत्नी ऐशन्या ने बुधवार सुबह 7:00 बजे कहा,मैं अपने पति की मौत का बदला लेने के लिए पीएम मोदी को धन्यवाद देना चाहती हूं। सिंदूर का बदला पूरा हुआ। मेरे पूरे परिवार को उन पर भरोसा था।ये सच्ची श्रद्धांजलि है।