नरवल: हाथीपुर से निकली पहलगाम आतंकी हमले में शहीद शुभम द्विवेदी की अस्थि कलश यात्रा, पत्नी फफक कर रो पड़ी
महाराजपुर के हाथीपुर से पहलगाम आतंकी हमले में शहीद हुए शुभम द्विवेदी की अस्थि कलश यात्रा शनिवार दोपहर 2:00 बजे निकली और प्रयागराज को रवाना हुई।जैसे ही अस्थि का कलश लेकर शहीद शुभम द्विवेदी के परिजन रवाना हुए वैसे ही उनकी पत्नी ऐशान्या कलश को पकड़कर फफक कर रो पड़ी। अस्थि कलश यात्रा को जगह-जगह रोक कर शहीद शुभम द्विवेदी को श्रद्धांजलि दी गई।