डिंडौरी: धवाडोंगरी: सरपंच पर सड़क व पुलिया निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप, ग्रामीण ने कलेक्ट्रेट में लगाई गुहार
ग्राम पंचायत धवाडोंगरी की सरपंच ने सीसी सड़क पुलिया स्टाप डेम निर्माण के नाम पर भ्रष्टाचार करते हुए शासकीय पैसो का बंदर बांट कर लिया जिसकी जांच को लेकर मंगलवार दोपहर 12:00 कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर गुहार लगाई। ग्रामीण ने बताया कि सरपंच ने ग्राम विकास के नाम पर पैसो का आहरण कर लिया और निर्माण नही हुआ जिसके चलते जांच को लेकर कलेक्ट्रेट में पहुंचकर गुहार लगाई।