चित्रकूट जनपद के मऊ थाना क्षेत्र अंतर्गत अहिरी गांव के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया। मऊ से चित्रकूट की ओर जा रही तेज रफ्तार रोडवेज बस ने बाइक सवार दो लोगों को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।
इस दर्दनाक हादसे में मटियारा गांव निवासी 45 वर्षीय शिव कुमार निषाद (उर्फ SK) की मौके पर ही दुखद मौ*त हो गई, जबकि 40 वर्षीय कैलाश गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के तुरंत बाद दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मऊ पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने शिव कुमार को मृत घोषित कर दिया। वहीं कैलाश की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए प्रयागराज रेफर किया गया है।
इस दुखद घटना से पूरे मटियारा गांव में शोक की लहर दौड़ गई है और मृतक के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
#viralvideo #dainiknewssach #trendingreels #facebook #चित्रकूट
Mau, Chitrakoot | Nov 10, 2026