कोल: टप्पल में बुलेट सवार दारोगा को तेज रफ्तार मैक्स पिकअप ने रौंदा, उपचार के दौरान सब इंस्पेक्टर की हुई मौत, चालक फरार
Koil, Aligarh | Oct 5, 2025 दरअसल पूरी घटना अलीगढ़ के थाना टप्पल इलाके की अलीगढ़ पलवल हाईवे के सोनू फैमिली ढाबे के पास की बताई जा रही है।जहां बुलेट सवार सब इंस्पेक्टर को सामने सहित तेज रफ्तार मैक्स पिकअप गाड़ी ने रौंद दिया। सड़क दुर्घटना में सब इंस्पेक्टर राहुल चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना को देखते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर पहुंची और सूचना क्षेत्रीय पुलिस को दी।