कोल: तालानगरी में ननि और GST टीम ने संयुक्त कार्रवाई कर 1 ट्रक प्रतिबंधित पॉलिथीन के साथ किया ज़ब्त, दी चेतावनी
Koil, Aligarh | Oct 5, 2025 ताला नगरी में नगर निगम और जीएसटी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक ट्रक प्रतिबंधित पॉलिथीन को ट्रक सहित जप्त किया है। नगर निगम और जीएसटी टीम को ताला नगरी में ट्रक भरकर पॉलिथीन सप्लाई होने की जानकारी मिली थी। सूचना पर टीम रविवार दोपहर मौके पर पहुंची। संयुक्त टीम ने मौके पर जाकर मौके पर मौजूद पॉलिथीन और ट्रक को जप्त कर लिया है।