कोल: उन्नाव जा रहे व्यक्ति की रोडवेज बस में हुई मौत, पुलिस ने शव को अलीगढ़ के जिला अस्पताल भेजा, डॉक्टर ने किया मृत घोषित
Koil, Aligarh | Oct 5, 2025 अलीगढ़ के थाना लोधा इलाके की बताई जा रही है। जहां रोडवेज बस में सफर कर रहे 55 वर्षीय व्यक्ति की अचानक ही सफर के दौरान मौत हो गई। इधर रोडवेज के चालक ने जानकारी इलाका पुलिस को दी। सूचना मिलते ही इलाका पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने 55 वर्षीय व्यक्ति को एंबुलेंस की सहायता से शनिवार और रविवार की मध्य रात्रि करीब 1:00 बजे जिला अस्पताल मलखान सिंह भेजा।