कोल: अभिषेक गुप्ता हत्याकांड की आरोपी पूजा पांडेय ने यदि जल्द नहीं दी गिरफ़्तारी, तो कुर्क होगी संपत्ति और जाएगा महामंडलेश्वर का पद
Koil, Aligarh | Oct 5, 2025 खेरेश्वर चौराहे पर हुए अभिषेक गुप्ता हत्याकांड मामला इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। हत्या कराने वाली मास्टरमाइंड आरोपी महामंडलेश्वर पूजा पांडे घटना के बाद से अभी तक फरार है। हालांकि पुलिस ने पूजा पांडे के पति अशोक पांडे को गिरफ्तार का जेल भेज दिया है। पुलिस ने पूजा पांडे पर 25000 का इनाम घोषित किया है लेकिन अभी भी वह पुलिस की गिरफ्त से दूर है।