कोल: अलीगढ़ में श्रद्धा और उत्साह से मनाई जाएगी महाराजा अग्रसेन की 5149वीं जयंती, होगा पुस्तक विमोचन और भव्य शोभा यात्रा
Koil, Aligarh | Oct 5, 2025 अलीगढ़ में आज महाराजा अग्रसेन जी की 5149वीं जयंती बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई जाएगी। शहर के विभिन्न स्थानों पर मिलकर पूजन-अर्चना भी की जायेगी और समाज के प्रति अग्रसेन जी के त्याग, समर्पण और समानता के संदेश को याद किया जायेगा। इस अवसर पर अग्रसेन पुस्तक का भव्य विमोचन भी किया गया, जिसमें उनके जीवन दर्शन, आदर्शों और समाज सुधार के विचारों को बताया।