पंजाबी बाग: वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट द्वारा भगोड़ा घोषित
वेस्ट डिस्ट्रिक्ट के एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वाड की पुलिस टीम ने एक वांटेड भगोड़ा को गिरफ्तार किया है। डीसीपी शरद भास्कर ने आज 9 अक्टूबर दोपहर 2:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान अमरजीत सिंह के रूप में हुई है। यह चंद्र विहार इलाके का रहने वाला है। इसे एसीपी ऑपरेशन विजय सिंह की देखरेख में में टीम ने गिरफ्तार किया।