पंजाबी बाग: वेस्ट AATS ने वांटेड भगोड़े को किया गिरफ्तार
वेस्ट डिस्ट्रिक्ट के एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वाड की टीम ने एक वांटेड भगोड़ा को गिरफ्तार किया है। डीसीपी वेस्ट शरद भास्कर ने आज 7 अक्टूबर रात 8:30 बजे बताया कि आरोपी की पहचान जयप्रकाश महतो के रूप में हुई है। यह दिल्ली के डाबड़ी इलाके में रहता था। पहले से एक आपराधिक मामलों में शामिल रहा है। राजौरी गार्डन थाना में दर्ज मामले में इसकी तलाश थी।