पंजाबी बाग थाना के मादीपुर पुलिस चौकी की टीम ने एक शातिर ऑटो लिफ्टर को गिरफ्तार किया है। डीसीपी शरद भास्कर ने आज 8 अक्टूबर शाम 7:00 बजे बताया कि इसके पास से चोरी की स्कूटी और मोटरसाइकिल बरामद की गई। और इसके पकड़े जाने से चार मामलों का खुलासा भी किया गया है, जो पंजाबी बाग, तिलक नगर थाना में दर्ज थे।