बिहार: बालक को अगवा करने के मामले में बिहार थाना पुलिस ने एक देसी कट्टा, 14 जिंदा कारतूस और खोखा के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार
Bihar, Nalanda | Sep 18, 2024 बिहार थाना पुलिस ने पतुआना गांव से 14 जिंदा कारतूस 1 खोखा और एक देसी कट्टा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी पतुआना गांव निवासी जगदीश यादव के पुत्र सुनील कुमार है। पातुआना गांव निवासी धर्मेंद्र यादव के 5 वर्षीय पुत्र आयुष कुमार को 17 सितंवर को अगवा कर लिया गया है। पीड़ित परिवार को पूर्व ही सुनील कुमार अगवा करने का धमकी दिया था।