बिहार: धनेश्वर घाट मंदिर परिसर में आठ दिवसीय पितृ मोक्ष भागवत कथा का सांसद कौशलेंद्र कुमार ने किया उद्घाटन
Bihar, Nalanda | Sep 18, 2024 धनेश्वर घाट मंदिर परिसर में बुधवार से आठ दिवसीय पितृ मोक्ष भागवत कथा का आयोजन किया गया । जिसका विधिवत उद्घाटन नालंदा के सांसद कौशलेंद्र कुमार ने द्वीप प्रज्वलित कर किया। मुख्य कथा वाचक संपूर्ण देश में प्रचलित श्री धाम वृंदावन के श्री माधव जी महाराज है जो संगीतमय श्री भागवत कथा का वाचन करेगें ।