बाढ़: भारतीय रग्बी टीम के कप्तान रोहित कुमार बाढ़ लौटे, रेलवे स्टेशन पर हुआ भव्य स्वागत
Barh, Patna | Sep 9, 2026 भारतीय रग्बी टीम के कप्तान बनाए जाने के बाद बाढ़ लौटे रोहित कुमार का रेलवे स्टेशन पर भव्य स्वागत किया गया। खेलप्रेमी दीपक कुमार ने बुधवार को लगभग 3 बजे बताया कि परिजन और बड़ी संख्या में खेलप्रेमियों ने स्टेशन पहुंचकर रोहित को माला पहनाई, आरती उतारी और गाजे-बाजे के साथ उनका अभिनंदन किया रोहित की उपलब्धि से उत्साहित खेलप्रेमियों ने उन्हें कंधे पर उठा लिया।