अरनोद: बस स्टैंड की गुमटी के ताले तोड़कर नगदी व सामान की चोरी, पुलिस ने शुरू की जांच
दलोट। कस्बे के मुख्य बस स्टैंड पर स्थित एक गुमटी में बीती रात अज्ञात बदमाशों ने ताले तोड़कर करीब 12 हजार रुपये की नगदी और सामान चोरी कर लिया। सुबह दुकान संचालक जितेंद्र सिंह गुमटी पर पहुंचा तो ताले टूटे मिले। इसके बाद उसने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर निनोर पुलिस चौकी प्रभारी सूरजमल मीणा मय जाब्ता मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मौका पर्चा तैयार