रूपवास: रूपवास में रास्ते के विवाद में घायल महिला की मौत, परिजनों ने पुलिस पर उठाए सवाल
भरतपुर के रूपवास थाना क्षेत्र में रास्ते के विवाद में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत के बाद परिजनों ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। मृतका भूदेवी के पति मोहन सिंह ने आरोप लगाया कि घटना में 8 लोगों को पकड़ा गया था, लेकिन अगले ही दिन 4 आरोपियों को छोड़ दिया गया।