बागपत: तीसरी बार सांप ने डसा, अब घर के बाहर दिखा सांप… वीडियो वायरल
बागपत के बिनौली गांव में एक ही परिवार पर लगातार हो रहे सर्पदंश के मामलों के बीच अब एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में वही युवती, जिसे एक माह में तीसरी बार सांप के डसने का दावा किया गया है, घर के बाहर रेंगते सांप को देखकर घबराकर परिवार के लोगों को आवाज लगाती दिखाई दे रही है।
युवती वीडियो में चिल्लाते हुए कहती है, "ये रहा सांप... पकड़ लो... मार दो इसको!" इसके बाद परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचते हैं।
बताया जा रहा है कि शुक्रवार शाम घर में काम करते समय युवती को फिर सांप ने डस लिया था। परिजन उसे तुरंत बिनौली सीएचसी ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
परिवार का कहना है कि पिछले एक महीने में युवती को तीन बार और उसके भाई को चार बार सांप डस चुका है। लगातार हो रही इन घटनाओं से पूरा परिवार दहशत में है और मकान में जाने से भी डर रहा है।
फिलहाल वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। मामले की जानकारी वन विभाग और संबंधित अधिकारियों को दी गई है।
Rambir Arya Baghpat Police Kulvir Rathi Rld अमित चौधरी उर्फ जडेजा DM Baghpat निष्पक्ष भारतीय Bovil Arya Arvind Kumar Sharma Arya Suraj योगेंद्र सिंह तेवतिया फखरपुर यशदेव कुर्डी
#Baghpat #Binauli #SnakeBite #ViralVideo #UttarPradesh #BreakingNews #BaghpatNews