बागपत | बागपत: तीसरी बार दिखा वही सांप? युवती का वीडियो वायरल, परिवार में दहशत
बागपत के बिनौली गांव में एक ही परिवार पर लगातार हो रहे सर्पदंश के मामलों के बीच अब एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में वही युवती, जिसे एक माह के भीतर तीसरी बार सांप के डसने का दावा किया गया है, घर के बाहर रेंगते सांप को देखकर घबराकर चिल्लाती नजर आ रही है।
वीडियो में युवती परिवार के लोगों को आवाज लगाते हुए कहती है कि, "ये रहा सांप... पकड़ लो... मार दो इसको।" इसके बाद परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचते हैं।
बताया जा रहा है कि शुक्रवार शाम युवती घर में काम कर रही थी, तभी उसे फिर सांप ने डस लिया। परिजन उसे तत्काल बिनौली सीएचसी ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
परिवार का कहना है कि पिछले एक महीने में युवती को तीन बार और उसके भाई को चार बार सांप डस चुका है। लगातार हो रही इन घटनाओं के कारण परिवार दहशत में है और मकान में रहने से भी डरने लगा है।
फिलहाल वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। वन विभाग और स्वास्थ्य विभाग की टीम मामले की जांच कर रही है।
Baghpat Police DM Baghpat UP Police Rambir Arya