बांसगांव: डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के आदेश के बावजूद हर नहीं में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का ताला समय पर नहीं खुला
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (सीएचसी) हरनहीं के दिन बहुरते नजर नहीं आ रहे हैं। डिप्टी सीएम का आदेश यहां ताक पर है। यह अस्पताल समय से खुल ही नहीं रहा। गुरुवार को इस अस्पताल का डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने निरीक्षण किया था। तब लोगों ने शिकायत की थी कि अस्पताल समय से नहीं खुलता। डिप्टी सीएम ने तत्काल कठोर आदेश देते हुए कहा था कि शुक्रवार से अस्पताल समय से खुल जाए।