बांसगांव: बाँसगाँव क्षेत्र के शैरो गाँव में अम्बेडकर जयंती पर झंडा लगाते समय लोहे का राड हाई टेंशन तार से टकराया, युवक की हुई मौत
बाँसगांव थाना क्षेत्र के शैरो गांव में अम्बेडकर जयंती का उल्लास उस वक्त गहरे शोक में डूब गया, जब एक हृदयविदारक हादसे ने 22 वर्षीय अभिषेक कुमार की जिंदगी छीन ली। बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के प्रति श्रद्धा और उत्साह के साथ निकली रैली में शामिल अभिषेक के कंधों पर गांव का गर्व और झंडा था, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था।