बांसगांव: चांवरिया बुजुर्ग में कार की चपेट में आने से दो वर्ष के मासूम बच्चे की हुई मौत, बच्चा घर से निकलकर सड़क पर आया था
गोरखपुर के गगहा थाना क्षेत्र मे एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। चांवरिया बुजुर्ग मे कार की टक्कर से दो साल के मासूम की मौत हो गई। घटना मंगलवार दोपहर 2.30 की है। लीलावती देवी का दो वर्षीय पोता अनुराग अपने नाना के घर रह रहा था। बच्चा अचानक घर से निकलकर सड़क पर आ गया। उसी दौरान गांव का एक व्यक्ति कार से जा रहा था। कार की टक्कर लगने से बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई।