बांसगांव: कौड़ीराम में बहुरानी साड़ी सेंटर का हुआ उद्घाटन, मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय राज्यमंत्री कमलेश पासवान रहे मौजूद
कौड़ीराम स्थित स्व.रामनरेश राय कॉम्प्लेक्स में सर्राफा व्यापार मंडल के अध्यक्ष रमेश वर्मा के नए प्रतिष्ठान ‘बहुरानी साड़ी’ का शुभारंभ रविवार को किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्रीय राज्य मंत्री कमलेश पासवान पासवान विशिष्ट अतिथि भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मार्कण्डेय राय ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।