Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
chitrakootexpress
सतना अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष का छात्रावास में निरीक्षण के दौरान फर्जी बिलों का हुआ खुलासा, RO मेंटिनेंस पर 13 हजार का निकला भुगतान, हाल ही में लगे 12 पंखे हुए गायब, आयोग अध्यक्ष के सामने छात्रों ने सुनाई छात्रावास की खुद भरी कहानी।
Majhgawan, Satna
| Jun 25, 2026
MORE NEWS
चित्रकूट में भाजपा के छुटभईया नेता के संरक्षण में चल रहा अवैध खनन - '15 हजार में प्रशासन का ठेका' का दावा धर्मनगरी चित्रकूट की धरती इन दिनों जेसीबी की खुदाई से छलनी हो रही है। आरोप है कि यहां अवैध खनन का खेल सत्ताधारी दल भाजपा से जुड़े एक स्थानीय छुटभईया नेता के संरक्षण में चल रहा है। खनन माफियाओं के हौसले इतने बुलंद हैं कि कथित तौर पर छुटभईया नेता जी "15 हजार में प्रशासन का ठेका" लेने का दावा कर रहे हैं। बीती रात छीर के पुरवा, नयागांव में जेसीबी से बड़े पैमाने पर अवैध मिट्टी खनन का काम चलता रहा। स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि यह पूरा काम किसी 'कुशल' नाम के व्यक्ति द्वारा कराया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, एक भाजपा के छुटभईया नेता खुद को अधिकारियों के साथ एक क्षेत्रीय नेता के करीबी बताते हुए खनन माफियाओं को संरक्षण दे रहा है। चर्चा है कि यह छुटभईया नेता "अधिकारियों को जेब में रखने" का दम भरते हुए 15 हजार रुपये में मिट्टी खनन का ठेका दे रहा है। इसके बाद रात के अंधेरे में जेसीबी और ट्रैक्टर-ट्रॉली से जमकर खुदाई होती है।
Majhgawan, Satna | Jun 25, 2026
💥 बड़ी खबर💥 अरुणाचल प्रदेश: केयी पान्योर में बाढ़-भूस्खलन से भारी तबाही, 1 की मौत, 4 लापता मूसलाधार बारिश के बाद आई विनाशकारी बाढ़ और भूस्खलन ने केयी पान्योर जिले को झकझोर दिया है। आपदा में 1 व्यक्ति की मौत हुई है, 4 लापता हैं और 17 लोग घायल हैं। याज़ाली क्षेत्र में 18 से अधिक मकान ध्वस्त हो गए हैं, जबकि हाईवे बंद होने से संपर्क पूरी तरह कट गया है। वायुसेना और एनडीआरएफ की टीमें राहत कार्य में जुटी हैं।
Majhgawan, Satna | Jun 25, 2026
चित्रकूट में भाजपा के छुटभईया नेता के संरक्षण में चल रहा अवैध खनन - '15 हजार में प्रशासन का ठेका' का दावा *चित्रकूट।* धर्मनगरी चित्रकूट की धरती इन दिनों जेसीबी की खुदाई से छलनी हो रही है। आरोप है कि यहां अवैध खनन का खेल सत्ताधारी दल भाजपा से जुड़े एक स्थानीय छुटभईया नेता के संरक्षण में चल रहा है। खनन माफियाओं के हौसले इतने बुलंद हैं कि कथित तौर पर छुटभईया नेता जी "15 हजार में प्रशासन का ठेका" लेने का दावा कर रहे हैं। बीती रात छीर के पुरवा, नयागांव में जेसीबी से बड़े पैमाने पर अवैध मिट्टी खनन का काम चलता रहा। स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि यह पूरा काम किसी 'कुशल' नाम के व्यक्ति द्वारा कराया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, एक भाजपा के छुटभईया नेता खुद को अधिकारियों के साथ एक क्षेत्रीय नेता के करीबी बताते हुए खनन माफियाओं को संरक्षण दे रहा है। चर्चा है कि यह छुटभईया नेता "अधिकारियों को जेब में रखने" का दम भरते हुए 15 हजार रुपये में मिट्टी खनन का ठेका दे रहा है। इसके बाद रात के अंधेरे में जेसीबी और ट्रैक्टर-ट्रॉली से जमकर खुदाई होती है। *नाम न छापने की शर्त पर स्थानीय ग्रामीण* _"रात 10 बजे के बाद से जेसीबी चालू हो जाती है। सुबह 4 बजे तक मिट्टी ढोई जाती है। बोलते हैं कि ऊपर तक सेटिंग है। नेता जी का नाम लेकर धमकाते हैं। 15 हजार दो और पूरी रात खोदो। खनिज वाले कभी नहीं आते।"_ *प्रशासन की चुप्पी पर सवाल:* 1. धर्मनगरी में रोज हो रहे इस अवैध खनन पर खनिज विभाग, राजस्व विभाग और पुलिस आंखें क्यों मूंदे है? 2. क्या वाकई '15 हजार में प्रशासन का ठेका' सिस्टम की पोल खोल रहा है? 3. सत्ताधारी दल से जुड़े नेता का नाम आने के बाद भी कार्रवाई क्यों नहीं हो रही? चित्रकूट में अवैध खनन कोई नया मामला नहीं है, लेकिन इस बार आरोप सीधे सत्ता से जुड़े नेता पर संरक्षण देने के लग रहे हैं। बड़ा सवाल ये है कि जब नेता ही "प्रशासन का ठेका" लेने का दावा कर रहे हों तो कार्रवाई करेगा कौन?
Majhgawan, Satna | Jun 25, 2026
घर में सेंध लगाकर चोरी करने वाले दुसरे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल। मझगवां थाना क्षेत्र में घर मे सेंध लगाकर चोरी करने वाले निक्की वर्मा के दूसरे साथी विपिन वर्मा पिता छोटेलाल वर्मा उम्र 21 वर्ष निवासी नई बस्ती मझगवां को मझगवां पुलिस ने किया गिरफ्तार, निक्की वर्मा की गिरफ्तारी के दिन से फरार था आरोपी, आज पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में किया पेश, जहां से आरोपी विपिन वर्मा को भेजा गया जेल।
Majhgawan, Satna | Jun 25, 2026