पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित धान खरीदी के लिए प्रशासन की सतत निगरानी
एसडीएम ने धान खरीदी केंद्र जुगानीकलार का किया निरीक्षण
खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत किसानों को सुगम एवं सुविधाजनक धान विक्रय की व्यवस्था उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा धान खरीदी केंद्रों की नियमित निगरानी की जा रही है।
इसी क्रम में कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना के निर्देशानुसार एसडीएम फरसगांव श्री दिलीप कुमार उइके ने धान खरीदी केंद्र जुगानीकलार का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने खरीदी व्यवस्था, बारदाना, तिरपाल एवं धान की गुणवत्ता का जायजा लेते हुए समिति के अधिकारियों को सुव्यवस्थित खरीदी के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिला प्रशासन द्वारा खरीदी केंद्रों में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने और गुणवत्ता मानकों का पालन कराने पर विशेष जोर दिया जा रहा है, ताकि किसानों को पारदर्शी एवं व्यवस्थित तरीके से अपनी उपज बेचने की सुविधा मिल सके।
#धान_खरीदी_2026 #DhanKharidi2026 #समृद्ध_किसान_विकसित_छत्तीसगढ़ #VishnuDeoSai #Chhattisgarh
107 views | Kondagaon, Chhattisgarh | Nov 18, 2026