कुलपहाड़: पनवाड़ी पुलिस ने एक वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
न्यायालय से जारी वारंट के अनुपालन में कार्रवाई करते हुए एक वारंटी अभियुक्त को उपनिरीक्षक सुधीर कुमार एवं आरक्षी राममिलन सिंह की टीम ने ग्राम नकरा निवासी देवपाल लोधी (32)को उसके गांव से गिरफ्तार किया। अभियुक्त के खिलाफ वर्ष 2018 के एक मामले में धारा 323, 504 और 506 के तहत न्यायालय से वारंट जारी था। आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय में पेश किया गया।