पटना ग्रामीण: सीएम की मानसिक स्थिति ठीक नहीं' सवाल पर भड़के मंत्री अशोक चौधरी, कहा- तेजस्वी के हर सवाल का जवाब देना ज़रूरी नहीं
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा है कि सीएम की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। रविवार की दोपहर 1:00 बजे एयरपोर्ट पर जब यह सवाल मीडिया द्वारा मंत्री अशोक चौधरी से पूछा गया तो वह भड़क गए। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव के हर सवाल का जवाब देना जरूरी नहीं है।