पटना ग्रामीण: पीरबहोर थाने की पुलिस ने नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ के आरोपी को गिरफ्तार किया
पीरबहोर थाने की पुलिस ने एक नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में 40 वर्षीय व्यक्ति को अशोक राजपथ के पिलर नंबर 25 के पास से गिरफ्तार किया है। रविवार शाम करीब 4:00 बजे पीरबहोर थाने की पुलिस ने मामले की जानकारी दी है। पुलिस ने बताया कि आरोपी नाबालिग लड़की को पैसे देने और हवाई जहाज से सैर कराने का लोभ दे रहा था।