पटना ग्रामीण: दीघा थाना क्षेत्र में कार और पिकअप वैन से 526 लीटर से ज़्यादा विदेशी शराब ज़ब्त, दो गिरफ्तार
राजधानी पटना में शराब के खिलाफ पटना पुलिस का अभियान जारी है। इसी कड़ी में दीघा थाना क्षेत्र में रविवार को कार और पिकअप वैन से पुलिस ने 526 लीटर से ज्यादा विदेशी शराब जब्त किया है। मामले में दो तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। शाम 4 बजे थानाध्यक्ष ने ये जानकारी दी है।