Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
कांग्रेस
मौत
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
Crimenews
Karnataka
Education
Rss
Firozabad

*हरियाणा के आम,वैश्विक बाजारों तक पहुंचाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी* *मुख्यमंत्री ने ऐतिहासिक यादविन्द्रा गार्डन, पिंजौर में तीन दिवसीय 33वें मैंगो मेले का किया उद्धघाटन* *मैंगो मेले में 200 से अधिक आम की किस्में किसानों के नवाचार और परिश्रम की मिसाल* *2047 तक विकसित भारत के निर्माण में कृषि क्षेत्र निभाएगा अहम भूमिका : मुख्यमंत्री* *किसानों को उत्पादक नहीं, वैल्यू क्रिएटर और निर्यातक बनना होगा : नायब सिंह सैनी* पंचकूला/कमल कलसी हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि 2047 का विकसित भारत खेतों से ही आकार लेगा। इसलिए अब समय आ गया है कि हम केवल उत्पादक नहीं, बल्कि वैल्यू क्रिएटर और निर्यातक बनें। उन्होंने कहा कि जब हरियाणा के आम लंदन, न्यूयॉर्क, दुबई और टोक्यो के सुपरमार्केट तक पहुंचेंगे, तभी किसानों की आय में वास्तविक वृद्धि होगी और भारत की पहचान वैश्विक स्तर पर नई ऊंचाइयों को छुएगी। मुख्यमंत्री आज ऐतिहासिक यादविन्द्रा गार्डन, पिंजौर में तीन दिवसीय 33वें मैंगो मेले के उदघाटन अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे। इससे पूर्व उन्होने अलग अलग राज्यों से आए प्रगतिशील किसानों द्वारा लगाए गए स्टालस का अवलोकन किया और आम की विभिन्न किस्मों में गहरी रूची दिखाई। इस अवसर पर विरायत एंव प्र्यटन मंत्री डाॅ अरविंद शर्मा और किसान एवं कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने हरियाणा और देश के अलग-अलग राज्यों से आए प्रगतिशील किसानों, बागवानों, उद्यमियों और पर्यटकों का स्वागत करते हुए कहा कि मैंगों मेले में 200 से अधिक आम की किस्में प्रदर्शित की गई हैं जो हमारे किसानों के अनुभव, नवाचार और परिश्रम का परिणाम हैं। उन्होने हरियाणा पर्यटन निगम और बागवानी विभाग को इस भव्य आयोजन के लिए बधाई दी और कहा कि यह मेला किसान की मेहनत का सम्मान है और हरियाणा की कृषि शक्ति का उत्सव है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया की सबसे तेज बढ़ती अर्थव्यवस्था बन रहा है। इस यात्रा की सबसे बड़ी ताकत हमारे गांव, किसान और कृषि हैं। उन्होने कहा कि किसान की मेहनत का पूरा मूल्य तभी मिलेगा जब वह बाजार की ताकत भी बने। इसी सोच से देशभर में फार्मर प्रोड्यूसर ऑर्गेनाइजेशन का नेटवर्क बन रहा है। छोटे किसानों के जुडने से लागत घटती है और आय बढ़ती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का भारत परंपरा पर गर्व करते हुए भी आत्मविश्वास से आधुनिक तकनीक अपना रहा है। 2047 तक विकसित भारत बनाना है तो खेती को भी भविष्य के अनुरूप ढालना होगा। दुनिया आज एआई की चर्चा कर रही है, इसका सबसे बड़ा लाभ हमारे किसान को मिलेगा। मिट्टी में तत्व की कमी, सिंचाई का समय, लाभकारी फसल, रोग का संकेत, मंडी की मांग, यह पहले से पता चले तो समय बचेगा, लागत घटेगी और आमदनी बढ़ेगी। उन्होने कहा कि आज ड्रोन खेत सर्वेक्षण कर रहे हैं, एआई मिट्टी की सेहत जांच रहा है, मौसम की जानकारी मोबाइल तक पहुंच रही है। एआई आधारित डिजिटल अकाउंटिंग से किसान अपने मोबाइल पर ही खर्च-आमदनी का पूरा हिसाब रख सकता है। यही स्मार्ट खेती का भविष्य है। उन्होने कहा कि तकनीक रास्ता दिखा सकती है, परंतु खेती की आत्मा किसान का अनुभव ही है। इसलिए परंपरा और तकनीक, दोनों साथ चलेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि भूमिजोत छोटी होती जा रही है, इसलिए सरकार किसानों को बागवानी फसले लगाने के लिए प्रेरित कर रही है। नया आम बाग लगाने पर 42 हजार रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी दी जाती है। साथ ही आम की फसल को भावांतर भरपाई योजना में भी शामिल किया गया है। उन्होने कहा कि सरकार प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित कर रही है। वर्ष 2022 में शुरू हुई प्राकृतिक खेती योजना धरती की सेहत बचाने, लागत घटाने और भविष्य सुरक्षित करने का संकल्प है। लगभग 2 लाख किसानों ने 3 लाख एकड़ भूमि पंजीकृत करवाई है, 24 हजार किसान 44 हजार एकड़ से अधिक पर प्राकृतिक खेती कर रहे हैं। उन्होने बताया कि वर्ष 2025-26 में 20 हजार 727 एकड़ में प्राकृतिक खेती हुई और इस वर्ष प्राकृतिक खेती के लिए 30 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्राकृतिक खेती में देसी गाय का विशेष महत्व है। वर्ष 2025 से देसी गाय आधारित जीवामृत-घनजीवामृत के लिए सब्सिडी बढ़ाकर 30 हजार रुपये की गई है। इसके साथ साथ प्राकृतिक खेती में उपयोग होने वाले कच्चे माल के भंडारण और प्रसंस्करण के लिए चार ड्रम खरीदने हेतु प्रत्येक किसान को 3 हजार रुपये की सहायता भी दी जा रही है। उन्होने बताया कि हमने वर्ष 2026-27 के बजट में ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए अपेडा प्रमाणित प्राकृतिक व जैविक किसानों को 5 वर्षों तक प्रति वर्ष प्रति एकड़ 10 हजार रुपये की वित्तीय सहायता देने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसान तभी मजबूत होगा जब उसे मेहनत का पूरा सम्मान मिले। हरियाणा में 24 फसलों की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर की जा रही है। नायब सिंह सैनी ने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि आने वाले वर्षों में हरियाणा का किसान आधुनिक तकनीक, प्राकृतिक खेती, बागवानी और मूल्य संवर्धन के बल पर पूरी दुनिया के लिए नया आदर्श बनेगा। इस अवसर पर संबोधित करते हुए हरियाणा के विरासत एवं पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि पर्यटन एवं बागवानी विभाग द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किए जा रहे 33वें मैंगो मेले में आम की 200 से अधिक किस्मों का प्रदर्शन किया गया है। उन्होंने बताया कि इस मेले में हरियाणा के अलावा उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के आम उत्पादकों द्वारा आम की बेहतरीन किस्में प्रदर्शित की गई हैं, जो मेले का विशेष आकर्षण बनी हुई हैं। डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि आम फलों का राजा होने के साथ-साथ हमारी सांस्कृतिक विरासत का भी महत्वपूर्ण हिस्सा है। आम के पत्तों का उपयोग धार्मिक अनुष्ठानों और पूजा-पाठ में भी किया जाता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दे रही है, ताकि लोगों को स्वस्थ एवं गुणवत्तापूर्ण अनाज उपलब्ध हो सके और वे निरोगी जीवन व्यतीत कर सकें। डॉ. अरविंद शर्मा ने बताया कि मैंगो मेले के दौरान किसानों के लिए अनेक प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया है। इसके तहत 'आम रत्न' और 'आम केसरी' पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि मैंगो मेला न केवल किसानों और आम उत्पादकों को आम की विभिन्न किस्मों के प्रदर्शन का अवसर प्रदान करता है, बल्कि उन्हें अपने उत्पादों की बिक्री के लिए एक उपयुक्त मंच भी उपलब्ध कराता है। उन्होंने कहा कि भारत एक कृषि प्रधान देश है और विश्व में होने वाले कुल आम उत्पादन का लगभग 40 प्रतिशत हिस्सा भारत में ही होता है। कृषि मंत्री ने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने के लिए हरियाणा सरकार कृषि के साथ-साथ पशुपालन, बागवानी, मत्स्य पालन और मधुमक्खी पालन जैसी गतिविधियों को भी प्रोत्साहित कर रही है। इस दिशा में किसानों के हित में अनेक योजनाएं और कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। इस अवसर पर उन्होंने किसानों से आह्वान किया कि वे खेती में कीटनाशकों (पेस्टिसाइड्स) का कम से कम उपयोग करें तथा प्राकृतिक खेती को अपनाकर स्वस्थ एवं टिकाऊ कृषि व्यवस्था को बढ़ावा दें। अपने स्वागत भाषण में विरासत एवं पर्यटन विभाग के आयुक्त एवं सचिव डॉ. अमित अग्रवाल ने कहा कि 33वें आम मेला का भव्य आयोजन शिवालिक की तलहटी में बसे पिंजौर में किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश का किसान जोखिम से मुक्त होकर आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर हो रहा है। मुख्यमंत्री ने प्राकृतिक खेती को एक जन-अभियान के रूप में आगे बढ़ाया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह तीन दिवसीय कार्यक्रम 'विकसित भारत 2047' के कृषि संबंधी संकल्पों को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इस अवसर पर मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी, हरियाणा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, पंचकूला के महापौर श्यामलाल बंसल, भाजपा जिला अध्यक्ष अजय मित्तल, शिवालिक विकास बोर्ड के अध्यक्ष ओमप्रकाश देवीनगर, हरियाणा विमुक्त घुमंतू जाति विकास बोर्ड के अध्यक्ष जसमेर सिंह बंजारा, पंचकूला उपायुक्त सतपाल शर्मा, पुलिस उपायुक्त सृष्टि गुप्ता, हरियाणा पर्यटन निगम के प्रबंध निदेशक पार्थ गुप्ता सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Panchkula, Panchkula | Jul 11, 2026

MORE NEWS

*हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने यषस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को  जींद आगमन पर उनके स्वागत सम्मान स्वरूप  हरियाणा की शान पगड़ी पहनाई*

*देखें हमारे चैनल पर प्रसारित ख़बर, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जींद के बारे में क्या कहा।*

*हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने यषस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जींद आगमन पर उनके स्वागत सम्मान स्वरूप हरियाणा की शान पगड़ी पहनाई* *देखें हमारे चैनल पर प्रसारित ख़बर, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जींद के बारे में क्या कहा।*

Panchkula, Panchkula | Jul 17, 2026

क्रिप्टो ट्रेडिंग, फर्जी शेयर मार्केट एप और निवेश योजनाओं के नाम पर करोड़ों की साइबर ठगी करने वाले गिरोहों पर पंचकूला पुलिस का बड़ा प्रहार: 1 दिन में तीन आरोपी गिरफ्तार कर रिमांड पर लिए, 2 भेजे जेल

पंचकूला/ 17 जुलाई:- साइबर अपराधों के खिलाफ सख्त अभियान चलाते हुए पंचकूला पुलिस ने एक ही दिन में तीन अलग-अलग बड़े साइबर ठगी मामलों में प्रभावी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो आरोपियों को पुलिस रिमांड समाप्त होने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन के निर्देशों पर साइबर अपराधियों के खिलाफ लगातार चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना साइबर क्राइम सेक्टर-20 की टीम अंतरराज्यीय साइबर गिरोहों तक पहुंचने में लगातार सफलता हासिल कर रही है। 

डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक आईपीएस अमरिंदर सिंह का कहना है कि इन मामलों में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के दौरान साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क, फर्जी बैंक खातों, सिम कार्ड, डिजिटल वॉलेट, मनी ट्रेल और अन्य सहयोगियों के संबंध में महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं, जिनके आधार पर आगे भी गिरफ्तारियां की जाएंगी।

पहला मामला
डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक आईपीएस अमरिंदर सिंह के अनुसार पहले मामले में पुलिस ने क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 83.22 लाख रुपये की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह से जुड़े दो आरोपियों विष्णु उर्फ बिल्ला निवासी फतेहाबाद और सूर्या निवासी हिसार को गिरफ्तार कर अदालत से चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। जांच में सामने आया कि आरोपियों ने सोशल मीडिया के माध्यम से पीड़ित के बेटे को फर्जी क्रिप्टो ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म पर निवेश का झांसा देकर विभिन्न बैंक खातों, यूपीआई आईडी और फर्जी वेबसाइटों के जरिए लाखों रुपये की ठगी की। तकनीकी जांच और पहले गिरफ्तार बैंक खाताधारकों की निशानदेही पर इन दोनों आरोपियों तक पुलिस पहुंची।

दूसरा मामला
दूसरे मामले में पुलिस ने फर्जी एप, व्हाट्सएप ग्रुप और शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर सेवानिवृत्त आर्मी कर्नल से 2.34 करोड़ रुपये की ठगी करने वाले मामले में एक और आरोपी अजय कुमार को गिरफ्तार कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। वहीं पहले गिरफ्तार आरोपी निशांत का पुलिस रिमांड समाप्त होने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। जांच के दौरान बैंक खातों, मोबाइल नंबरों और डिजिटल ट्रांजैक्शन की पड़ताल में विभिन्न राज्यों में फैले साइबर नेटवर्क के अहम सुराग मिले हैं।

तीसरा मामला
तीसरे मामले में थाना साइबर क्राइम सेक्टर-20 पुलिस ने फर्जी निवेश योजना के नाम पर सेना के सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट कर्नल से 10.58 लाख रुपये की ठगी करने वाले आरोपी सोनू निवासी जिला हिसार को गिरफ्तार करने के बाद तीन दिन का पुलिस रिमांड पूरा होने पर अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। जांच में बैंक खातों के लेन-देन, तकनीकी साक्ष्यों और मोबाइल लोकेशन के आधार पर आरोपी तक पहुंच बनाई गई। पूछताछ में आरोपी से महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं और मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन ने आम नागरिकों से अपील की है कि सोशल मीडिया, व्हाट्सएप, यूट्यूब या अन्य ऑनलाइन माध्यमों पर मिलने वाले निवेश, शेयर बाजार और क्रिप्टो ट्रेडिंग से जुड़े आकर्षक ऑफरों पर बिना सत्यापन विश्वास न करें। किसी भी संदिग्ध साइबर गतिविधि या ऑनलाइन ठगी की स्थिति में तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 या राष्ट्रीय साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते कार्रवाई कर ठगी की रकम को बचाया जा सके।

#panchkulanews #panchkula #panchkulasocialmedia

क्रिप्टो ट्रेडिंग, फर्जी शेयर मार्केट एप और निवेश योजनाओं के नाम पर करोड़ों की साइबर ठगी करने वाले गिरोहों पर पंचकूला पुलिस का बड़ा प्रहार: 1 दिन में तीन आरोपी गिरफ्तार कर रिमांड पर लिए, 2 भेजे जेल पंचकूला/ 17 जुलाई:- साइबर अपराधों के खिलाफ सख्त अभियान चलाते हुए पंचकूला पुलिस ने एक ही दिन में तीन अलग-अलग बड़े साइबर ठगी मामलों में प्रभावी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो आरोपियों को पुलिस रिमांड समाप्त होने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन के निर्देशों पर साइबर अपराधियों के खिलाफ लगातार चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना साइबर क्राइम सेक्टर-20 की टीम अंतरराज्यीय साइबर गिरोहों तक पहुंचने में लगातार सफलता हासिल कर रही है। डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक आईपीएस अमरिंदर सिंह का कहना है कि इन मामलों में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के दौरान साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क, फर्जी बैंक खातों, सिम कार्ड, डिजिटल वॉलेट, मनी ट्रेल और अन्य सहयोगियों के संबंध में महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं, जिनके आधार पर आगे भी गिरफ्तारियां की जाएंगी। पहला मामला डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक आईपीएस अमरिंदर सिंह के अनुसार पहले मामले में पुलिस ने क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 83.22 लाख रुपये की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह से जुड़े दो आरोपियों विष्णु उर्फ बिल्ला निवासी फतेहाबाद और सूर्या निवासी हिसार को गिरफ्तार कर अदालत से चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। जांच में सामने आया कि आरोपियों ने सोशल मीडिया के माध्यम से पीड़ित के बेटे को फर्जी क्रिप्टो ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म पर निवेश का झांसा देकर विभिन्न बैंक खातों, यूपीआई आईडी और फर्जी वेबसाइटों के जरिए लाखों रुपये की ठगी की। तकनीकी जांच और पहले गिरफ्तार बैंक खाताधारकों की निशानदेही पर इन दोनों आरोपियों तक पुलिस पहुंची। दूसरा मामला दूसरे मामले में पुलिस ने फर्जी एप, व्हाट्सएप ग्रुप और शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर सेवानिवृत्त आर्मी कर्नल से 2.34 करोड़ रुपये की ठगी करने वाले मामले में एक और आरोपी अजय कुमार को गिरफ्तार कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। वहीं पहले गिरफ्तार आरोपी निशांत का पुलिस रिमांड समाप्त होने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। जांच के दौरान बैंक खातों, मोबाइल नंबरों और डिजिटल ट्रांजैक्शन की पड़ताल में विभिन्न राज्यों में फैले साइबर नेटवर्क के अहम सुराग मिले हैं। तीसरा मामला तीसरे मामले में थाना साइबर क्राइम सेक्टर-20 पुलिस ने फर्जी निवेश योजना के नाम पर सेना के सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट कर्नल से 10.58 लाख रुपये की ठगी करने वाले आरोपी सोनू निवासी जिला हिसार को गिरफ्तार करने के बाद तीन दिन का पुलिस रिमांड पूरा होने पर अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। जांच में बैंक खातों के लेन-देन, तकनीकी साक्ष्यों और मोबाइल लोकेशन के आधार पर आरोपी तक पहुंच बनाई गई। पूछताछ में आरोपी से महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं और मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन ने आम नागरिकों से अपील की है कि सोशल मीडिया, व्हाट्सएप, यूट्यूब या अन्य ऑनलाइन माध्यमों पर मिलने वाले निवेश, शेयर बाजार और क्रिप्टो ट्रेडिंग से जुड़े आकर्षक ऑफरों पर बिना सत्यापन विश्वास न करें। किसी भी संदिग्ध साइबर गतिविधि या ऑनलाइन ठगी की स्थिति में तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 या राष्ट्रीय साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते कार्रवाई कर ठगी की रकम को बचाया जा सके। #panchkulanews #panchkula #panchkulasocialmedia

Panchkula, Panchkula | Jul 17, 2026

क्रिप्टो ट्रेडिंग, फर्जी शेयर मार्केट एप और निवेश योजनाओं के नाम पर करोड़ों की साइबर ठगी करने वाले गिरोहों पर पंचकूला पुलिस का बड़ा प्रहार: 1 दिन में तीन आरोपी गिरफ्तार कर रिमांड पर लिए, 2 भेजे जेल।
Like /comment /share / follow instagram and you tube subscribe
https://nsmpkp.com News Social Media Pinjore Kalka  Panchkula Reporter mani Pinjore / kalka 17-7-2026, 
my E-mail:manisharma4009@ gmail.com what's app no:-9896944009

https://www.instagram.com/p/Da5trsfTDeg/?igsh=ajYxN3IxcWVzeWFt

क्रिप्टो ट्रेडिंग, फर्जी शेयर मार्केट एप और निवेश योजनाओं के नाम पर करोड़ों की साइबर ठगी करने वाले गिरोहों पर पंचकूला पुलिस का बड़ा प्रहार: 1 दिन में तीन आरोपी गिरफ्तार कर रिमांड पर लिए, 2 भेजे जेल। Like /comment /share / follow instagram and you tube subscribe https://nsmpkp.com News Social Media Pinjore Kalka Panchkula Reporter mani Pinjore / kalka 17-7-2026, my E-mail:manisharma4009@ gmail.com what's app no:-9896944009 https://www.instagram.com/p/Da5trsfTDeg/?igsh=ajYxN3IxcWVzeWFt

Panchkula, Panchkula | Jul 17, 2026

पंचकूला पुलिस ने सैक्टर-8 चोरी मामलें में 2 शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर 35 लाख का सोना-चांदी व कैश बरामद कर जेल भेजा,आरोपी विरेन्द्र के खिलाफ चोरी के 13 मामलें व सुशील के खिलाफ 3 आपराधिक मामलें पहले से दर्ज।
Like /comment /share / follow instagram and you tube subscribe
https://nsmpkp.com News Social Media Pinjore Kalka  Panchkula Reporter mani Pinjore / kalka 17-7-2026, 
my E-mail:manisharma4009@ gmail.com what's app no:-9896944009

https://www.instagram.com/p/Da5wGRJzleW/?igsh=MXV2dTkyYWd2Y2x4NA==

पंचकूला पुलिस ने सैक्टर-8 चोरी मामलें में 2 शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर 35 लाख का सोना-चांदी व कैश बरामद कर जेल भेजा,आरोपी विरेन्द्र के खिलाफ चोरी के 13 मामलें व सुशील के खिलाफ 3 आपराधिक मामलें पहले से दर्ज। Like /comment /share / follow instagram and you tube subscribe https://nsmpkp.com News Social Media Pinjore Kalka Panchkula Reporter mani Pinjore / kalka 17-7-2026, my E-mail:manisharma4009@ gmail.com what's app no:-9896944009 https://www.instagram.com/p/Da5wGRJzleW/?igsh=MXV2dTkyYWd2Y2x4NA==

Panchkula, Panchkula | Jul 17, 2026

कालका रेलवे स्टेशन पर इलेक्ट्रिक कार पहुँचे सांसद कार्तिकय शर्मा,पर्यावरण संरक्षण को लेकर दिया संदेश
Like /comment /share / follow instagram and you tube subscribe
https://nsmpkp.com News Social Media Pinjore Kalka  Panchkula Reporter mani Pinjore / kalka 17-7-2026, 
my E-mail:manisharma4009@ gmail.com what's app no:-9896944009

https://youtu.be/DsPQ5fVppSM?si=gR3H3aerfKWV4B5e

https://www.instagram.com/reel/Da5spj1BuXi/?igsh=MXNicmZuczI5a2VxaQ==

कालका रेलवे स्टेशन पर इलेक्ट्रिक कार पहुँचे सांसद कार्तिकय शर्मा,पर्यावरण संरक्षण को लेकर दिया संदेश Like /comment /share / follow instagram and you tube subscribe https://nsmpkp.com News Social Media Pinjore Kalka Panchkula Reporter mani Pinjore / kalka 17-7-2026, my E-mail:manisharma4009@ gmail.com what's app no:-9896944009 https://youtu.be/DsPQ5fVppSM?si=gR3H3aerfKWV4B5e https://www.instagram.com/reel/Da5spj1BuXi/?igsh=MXNicmZuczI5a2VxaQ==

Panchkula, Panchkula | Jul 17, 2026