Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Jharkhand
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow

*हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने यषस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जींद आगमन पर उनके स्वागत सम्मान स्वरूप हरियाणा की शान पगड़ी पहनाई* *देखें हमारे चैनल पर प्रसारित ख़बर, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जींद के बारे में क्या कहा।*

Panchkula, Panchkula | Jul 17, 2026

MORE NEWS

कालका वालों की viral कांवड़ पंचकूला के रामगढ़ में पहुंच चुकी है। रामगढ़ से Live कवरेज

#panchkulanews #panchkula #panchkulasocialmedia

कालका वालों की viral कांवड़ पंचकूला के रामगढ़ में पहुंच चुकी है। रामगढ़ से Live कवरेज #panchkulanews #panchkula #panchkulasocialmedia

Panchkula, Panchkula | Aug 10, 2026

पंचकूला के कालका वालों की #viral कांवड़

#panchkulanews #panchkula #panchkulasocialmedia

पंचकूला के कालका वालों की #viral कांवड़ #panchkulanews #panchkula #panchkulasocialmedia

Panchkula, Panchkula | Aug 10, 2026

सड़क सुरक्षा का संदेश लेकर मोरनी पहुंची पंचकूला ट्रैफिक पुलिस: स्कूली छात्रों को यातायात नियमों को लेकर किया जागरुक

पंचकूला/मोरनी/10 अगस्त :- पंचकूला ट्रैफिक पुलिस द्वारा पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन के नेतृत्व में सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति लोगों विशेषकर स्कूली विद्यार्थियों को जागरूक करने के उद्देश्य से लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में पंचकूला के मोरनी क्षेत्र में स्थित सरकारी स्कूल में ट्रैफिक पुलिस पंचकूला की ओर से यातायात नियम जागरूकता अभियान का आयोजन कर विद्यार्थियों को सड़क पर सुरक्षित तरीके से चलने, ट्रैफिक संकेतों की पहचान करने तथा वाहन चलाते समय बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। 

कार्यक्रम के दौरान ट्रैफिक पुलिस के एसपीओ रोशन लाल द्वारा छात्रों को हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, तेज गति से वाहन न चलाने, मोबाइल फोन का प्रयोग करते हुए वाहन न चलाने तथा ट्रैफिक संकेतों का पालन करने की आवश्यकता पर विशेष जोर दिया। इसके साथ ही विद्यार्थियों को पैदल सड़क पार करने के सुरक्षित तरीकों और आपातकालीन परिस्थितियों में सतर्क रहने के बारे में भी समझाया गया। 

डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह के अनुसार पंचकूला पुलिस समय-समय पर स्कूलों एवं शिक्षण संस्थानों में ऐसे जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करती रहती है ताकि बच्चों में शुरुआत से ही यातायात नियमों के प्रति जिम्मेदारी और अनुशासन की भावना विकसित हो सके। उन्होंने कहा कि आज के विद्यार्थी ही कल के जिम्मेदार नागरिक बनेंगे, इसलिए उन्हें सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना बेहद आवश्यक है।

विद्यालय प्रबंधन ने भी ट्रैफिक पुलिस पंचकूला के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए अत्यंत लाभकारी साबित होते हैं और उन्हें वास्तविक जीवन में सुरक्षित व्यवहार अपनाने की प्रेरणा देते हैं। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने यातायात नियमों का पालन करने तथा दूसरों को भी जागरूक करने का संकल्प लिया।

सड़क सुरक्षा का संदेश लेकर मोरनी पहुंची पंचकूला ट्रैफिक पुलिस: स्कूली छात्रों को यातायात नियमों को लेकर किया जागरुक पंचकूला/मोरनी/10 अगस्त :- पंचकूला ट्रैफिक पुलिस द्वारा पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन के नेतृत्व में सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति लोगों विशेषकर स्कूली विद्यार्थियों को जागरूक करने के उद्देश्य से लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में पंचकूला के मोरनी क्षेत्र में स्थित सरकारी स्कूल में ट्रैफिक पुलिस पंचकूला की ओर से यातायात नियम जागरूकता अभियान का आयोजन कर विद्यार्थियों को सड़क पर सुरक्षित तरीके से चलने, ट्रैफिक संकेतों की पहचान करने तथा वाहन चलाते समय बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान ट्रैफिक पुलिस के एसपीओ रोशन लाल द्वारा छात्रों को हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, तेज गति से वाहन न चलाने, मोबाइल फोन का प्रयोग करते हुए वाहन न चलाने तथा ट्रैफिक संकेतों का पालन करने की आवश्यकता पर विशेष जोर दिया। इसके साथ ही विद्यार्थियों को पैदल सड़क पार करने के सुरक्षित तरीकों और आपातकालीन परिस्थितियों में सतर्क रहने के बारे में भी समझाया गया। डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह के अनुसार पंचकूला पुलिस समय-समय पर स्कूलों एवं शिक्षण संस्थानों में ऐसे जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करती रहती है ताकि बच्चों में शुरुआत से ही यातायात नियमों के प्रति जिम्मेदारी और अनुशासन की भावना विकसित हो सके। उन्होंने कहा कि आज के विद्यार्थी ही कल के जिम्मेदार नागरिक बनेंगे, इसलिए उन्हें सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना बेहद आवश्यक है। विद्यालय प्रबंधन ने भी ट्रैफिक पुलिस पंचकूला के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए अत्यंत लाभकारी साबित होते हैं और उन्हें वास्तविक जीवन में सुरक्षित व्यवहार अपनाने की प्रेरणा देते हैं। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने यातायात नियमों का पालन करने तथा दूसरों को भी जागरूक करने का संकल्प लिया।

Panchkula, Panchkula | Aug 10, 2026