बिल्हौर: चौबेपुर में रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन से कटकर 40 वर्षीय किसान की मौत, टहलने के लिए घर से निकला था
चौबेपुर थाना क्षेत्र मंगलवार सुबह 9:00 बजे भवानीपुर के रहने वाले 40 वर्षीय किसान की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। रेलवे ट्रैक का पार करते समय एक्सप्रेस ट्रेन उससे टकरा गई। घटना की सूचना मिलते ही घर में कोहराम बज गया मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।