शिकोहाबाद: खैरगढ़ पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में वांछित एक अभियुक्त को एसजीएम तिराहे से किया गिरफ्तार
थाना खैरगढ़ पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के एक गंभीर मामले में वांछित अभियुक्त को गुरूवार दोपहर 12 बजे क़रीबन गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। थाना पुलिस के अनुसार, थाना खैरगढ़ में पंजीकृत पॉक्सो एक्ट के तहत वांछित अभियुक्त अशोक मालवीय पुत्र चैनालाल मालवीय, निवासी किशनपुरा, जिला आगर (मध्य प्रदेश) को मुखबिर की सूचना पर एसजीएम तिराहा से गिरफ्तार किया गया।