शिकोहाबाद: थाना सिरसागंज क्षेत्र राधे मोड़ के पास डिवाइडर से टकराई बाइक, मां-बेटे की मौके पर मौत, एक महिला घायल
बुधवार सुबह साढ़े छह बजे क़रीबन शिकोहाबाद की ओर से इटावा जा रही एक तेज़ रफ्तार मोटरसाइकिल डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में मां-बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जानकारी के अनुसार, मोटरसाइकिल पर सवार जयकिशन पुत्र लक्ष्मी नारायण, निवासी राजा का ताल, सराय भूपत, इटावा, अपनी मां माया देवी के साथ इटावा की ओर जा रहे थे तभी हादसा हो गया