शिकोहाबाद: लाइनपार थाना पुलिस ने रेलवे विश्रामगृह के सामने से छह वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
थाना लाइनपार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वांछित चल रहे छह अभियुक्तों को बुधवार शाम 5 बजे क़रीबन रेलवे विश्रामगृह के सामने से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों में सूरज, सोनू, नीलम, पिंकी, सीमा और सरस्वती शामिल हैं, जो सभी आजाद नगर थाना क्षेत्र के निवासी हैं। अभियुक्त सूरज और नीलम पर पूर्व में भी चोरी के गंभीर मामले दर्ज हैं।