शिकोहाबाद: ग्राम मोगरा में "गड्ढों से परेशान ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, स्कूल के रास्ते की मांग को लेकर आंदोलन <nis:link nis:type=tag nis:id=jansamasya nis:value=jansamasya nis:enabled=true nis:link/>
जसराना क्षेत्र के ग्राम मोगरा में ग्रामीणों ने उच्च माध्यमिक विद्यालय तक कीचड़ भरे और गड्ढों से भरे रास्ते को इंटरलॉकिंग और सीसी रोड में बदलवाने की मांग को लेकर आंदोलन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में लोधी समाज का दबदबा होने के बावजूद प्रधान, ब्लॉक प्रमुख, जिला पंचायत सदस्य और विधायक सभी लोधी समाज से होने पर भी इस बुनियादी समस्या की अनदेखी की जा रही है