बांका: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर बांका समाहरणालय में सम्मान समारोह, उत्कृष्ट महिलाओं को किया गया सम्मानित
Banka, Banka | Mar 8, 2026 अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को समाहरणालय सभागार, बांका में सुबह 11:00 बजे सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बांका के डीएम नवदीप शुक्ला उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी द्वारा दीप प्रज्वलित कर विधिवत किया गया।महिला सम्मान समारोह में जिले की दर्जनों महिलाओं ने भाग लिया।