जिला पदाधिकारी, बांका श्री अंशुल अग्रवाल के निर्देशानुसार श्रावणी मेला-2026 के दौरान बाल श्रम के विरुद्ध जन-जागरूकता अभियान के तहत कांवरिया पथ पर विभिन्न स्थानों पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया।
इस अभियान का उद्देश्य श्रद्धालुओं एवं आमजन को बाल श्रम के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करना तथा प्रत्येक बच्चे के शिक्षा, सुरक्षा एवं संरक्षण के अधिकार के प्रति संवेदनशील बनाना है।
नुक्कड़ नाटक का आयोजन बेलहर प्रखंड के लुल्ला शिवलोक, चांदन प्रखंड के अबरखा धर्मशाला एवं दुम्मा बॉर्डर तथा कटोरिया प्रखंड के कांवरिया धर्मशाला एवं इनारवरण धर्मशाला में किया गया।
जिला प्रशासन, बांका द्वारा सभी श्रद्धालुओं एवं आमजन से अपील की गई है कि बाल श्रम जैसी सामाजिक कुरीति के उन्मूलन में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं तथा प्रत्येक बच्चे को शिक्षा, सुरक्षा और सम्मानपूर्ण बचपन उपलब्ध कराने में सहयोग करें। आइए, मिलकर बाल श्रम मुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लें।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Banka, Bihar | Aug 6, 2026