टीकमगढ़: टीकमगढ़: मंडी रोड स्थित दुकान में व्यापारी का शव लटका मिला, जांच में जुटी पुलिस, फैली सनसनी
मंडी रोड स्थित ऑटो पार्ट्स दुकान के संचालक आजेश साहू ने बीती रात दुकान के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक लिधौरा नगर के निवासी बताए जा रहे हैं। घटना के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।