माघी पूर्णिमा के पावन अवसर पर बायसी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत डंगराहा पुल स्थित महानंदा नदी के तट पर श्रद्धा और आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। अहले सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ गंगा स्नान के लिए नदी तट पर उमड़ पड़ी। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार माघी पूर्णिमा के दिन पवित्र नदी में स्नान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है और मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।