बैसि: बायसी में NH-31 पर तेज रफ्तार बाइकों की टक्कर, बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल
Baisi, Purnia | Feb 15, 2026 बायसी थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-31 सड़क पर रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार से आ रही एक बाइक ने सड़क पार कर रही एक बुजुर्ग महिला को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला सड़क पर गिर पड़ी और उसी दौरान दूसरी बाइक भी उससे जा टकराई।