बायसी प्रखंड के खुटीया गांव के ग्रामीण आज भी परमान नदी पर बने चचरी पुल के सहारे आवाजाही करने को मजबूर हैं। यह अस्थायी पुल ही करीब 20 हजार की आबादी का एकमात्र सहारा है। हर दिन ग्रामीण जान जोखिम में डालकर इसी पुल से गुजरते हैं। बरसात के मौसम में हालात और भी भयावह हो जाते हैं। नदी का जलस्तर बढ़ते ही चचरी पुल टूट जाता है या बह जाता है।